Monday, 11 April 2022

तेवतिया ने दिखाया कमाल | पंजाब किंग्स और गुजरात | #IPLlive | Two Consecutive sixes on in last balls

तेवतिया ने दिखाया कमाल :PBKS के खिलाफ मैच में आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर गुजरात को दिलाई जीत

शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात के बीच हुआ मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। पंजाब के खिलाफ गुजरात को अंतिम दो गेंदों पर 12 रन दिलाकर गुजरात टीम के राहुल तेवतिया इस मैच के हीरो बन गये। उनकी इस शानदार पारी में उनका कोच विजय यादव का बड़ा हाथ है। 


#RahulTewatia




तेवतिया के कोच विजय यादव ने कहा कि आईपीएल शुरू होने पहले उनके बैक लिफ्ट में थोड़ा परिवर्तन कराते हुए उनके बैक लिफ्ट को ऊंचा कराया गया ताकि उनके शॉट अच्छे लग सके। 2020 में भी उनका बैक लिफ्ट ऊंचा होना उनकी सफलता का राज था। 2021 में तेवतिया बैक लिफ्ट को कम करके शॉट लगा रहे थे जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। यादव ने बताया कि उन्होंने उनके बैटलिफ्ट पर काम करने के साथ ही उनकी खुले मैदान में करवायी ताकि खुलकर शॉट लेने की प्रैक्टिस हो सके जिसका अच्छा परिणाम रहा हो कि आईपीएल के इस सीजन में नजर आ रहा है। अब तक हुए तीन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

विजय यादव कहते है कि धोनी के जाने के बाद से टीम इंडिया में फिनिशर की जगह खाली है। तेवतिया ने अपने मैचो में जैसा प्रदर्शन किया है उससे लगता है कि टीम इंडिया के पास उनके जैसा फिनिशर नहीं है







पंजाब किंग्स के साथ हुए मैच में आखिरी 2 बॉल्स पर उन्होंने 12 रन बनाकर टीम की जीत दर्ज करवायी। लखनऊ जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने टीम के लिए फिनिशर का काम किया और 4 आवर्स में 40 रन बनाकर टीम को सफलता दिलायी। दिल्ली कैपिट्स के साथ हुए मैच में भी उन्होंने 8 गेंदो पर 14 रन बनाये।

तेवतिया ने 2014 में पहला आईपीएल मैच खेला था। परन्तु वह 2020 में चर्चा में जाये जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 बॉल्स पर छक्के जड़े। इस मुकाबले में उन्होंने 31 गेदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलवायी।

IPL इतिहास में पहली बार | First Time in IPL History | #ipl2022 | #iplnewsinhindi

IPL इतिहास में पहली बार: अश्विन बने रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज 


आईपीएल मैचों की श्रृंखला में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ के बीच हुए मुकाबले का वो क्षण इस आईपीएल का ऐतिहासिक क्षण रहा जब अश्विन ने खुद को रिटायर आउट कर लिया। अपने इस निर्णय से अश्विन आईपीएल इतिहास में रियाटर होने वाले पहले खिलाड़ी तथा टी-20 क्रिकेट में चौथे खिलाड़ी बन गये है।






रविवार को हुए मैच अपनी पारी के 19वें ओवर में अश्विन ने ये फैसला लिया जिसकी चारो तरफ प्रशंसा हो रही है तथा इसे टीम के हित में लिया गया फैसला बताया जा रहा है। उनकी बल्लेबाजी की शुरूआत अच्छी थी परन्तु बाद में शॉट नहीं लगा पा रहे थे। इस कारण अश्विन ने रिटायर आउट होने का निर्णय लिया और अंपायर को बताकर डेसिंग रूम की ओर चल दिये। इसके बाद उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए रियान पराग आये।

#retiredoutashwin





रविवार को हुए मुकाबले में 67 रन पर राजस्थान के 4 विकेट गिर गये थे। इसके बाद अश्विन ने हेटमायर के साथ 68 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अश्विन ने 23 गेदों पर 28 रन बनाये जिनमें 2 छक्के भी शामिल है। 

आर.आर. की ओर से शिमरोन हेटमायर ने भी अच्छी पारी खेली। उन्होंने 6 छक्कों व 1 चौका के साथ  36 गेदों में 59 रन बनाये। अश्विन और हेटमायर की धुंआधार साझेदारी से राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 165 पर पहुंचा।

मैच के आखिरी के दो ओवर काफी रोमंचक रहे। अंतिम ओवर्स में लखनऊ की टीम के मार्क्स स्टोइनिस और आवेश खान पारी खेल रहे थे तब लखनऊ को जीत के लिए 12 गेदों पर 34 रनों की जरूरत थी। 19वें में ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने कृष्णा ने गेंदबाजी की और 19 रन दिये। अंतिम ओवर में कुलदीप सेन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 15 रन नहीं बनाने दिये और राजस्थान रॉयल्स की 3 रन से जीत हुई।

Saturday, 9 April 2022

Who will win today? / RCB v/s MI | मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच

Who will win today? / RCB v/s MI | मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच

आईपीएल मैचों की श्रृंखला में आज सायं 7.30 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच खेला जायेगा। आरसीबी अब तक हुए 3 मैचौं में से 2 मैच जीत चुकी है। मुम्बई इंडियंस को लगातार तीन हार का सामना करने के बाद पहली जीत का इंतजार है। आज होने वाले इस शानदार मैंच की शुरूआत से पहले आइए जानते है कि किन खिलाडियों को आज की टीम्स में शामिल किया जा सकता है।

बल्लेबाज

ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को बैट्समैन के तौर पर टीम का हिस्सा बनाया जाना काफी अच्छा साबित हो सकता है। ग्लेन मैक्सवेल ने मुम्बई के खिलाफ 151 की स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 349 रन बनाए है, जिनमें 33 चौके और 17 छक्के शामिल है। पिछले सीजन में फाफ 5 रनों से ऑरेंज कैप हासिल करने से रह गये थे। इस सीजन के शुरू में भी फाफ ने 57 गेंदो पर 88 रनों की शानदार पारी खेली है जिसमें 3 चौके व 7 छक्के शामिल है। 
इस सीजन में उभरते हुए खिलाडी के तौर पर देखे जाने वाले तिलक वर्मा ने कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ जिस रफ्तार से रन बनाये है, उससे लगता है कि आज के मैच में भी उनकी परफोरमेंस शानदार रहेगी। सूर्यकुमार यादव ने भी केकेआर के खिलाफ 144 की स्ट्राइक रेट से 36 गेदों पर 52 रन की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी जताई है। अपनी मुम्बई की टीम को पहली जीत दिलाने में वे भी कोई कोर-कसर नहीं छोडेंगे।

गेंदबाज

मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह को आज फैंटेसी-11 की टीम में बतौर गेंदबाज लिया जाना बेहतर हो सकता है। जसप्रीत बुमराह ने 17 मैचो में आरसीबी के खिलाफ 24 विकेट लिये। आज भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पर्पल हर्षल के नाम से मशहूर हर्षल पटेल ने पिछले साल 32 विकेट लिये थे। इस सीजन में भी उनकी गेंदबाजी अच्छी रहीं हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर्स में 11 रन देकर 2 विकेट लिये थे। मुम्बई के खिलाफ पटेल ने 10 मुकाबलों में 18 विकेट लिये। मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय से शानदार फार्म में है। आज भी वे आरसीबी के लिए फायदेमंद हो सकते है।

Who will win todays IPL?


विकेटकीपर 

आज के मुकाबले में अधिक से अधिक फैंटेसी पाइन्ट्स जीतने के लिए बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक व ईशान किशन टीम में लिया जा सकता है।
दिनेश कार्तिक बैंगलुरू को दो कठिन मैच जिताकर फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी बने हुए है। राजस्थान की शानदान बॉलिंग लाइनअप के बावजूद ये 23 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे बैंगलुरू 170 का लक्ष्य चेज कर सकी। आज भी दर्शकों को उनसे काफी उम्मीद रहेगी। 
अब बात करें ईशान किशन की तो, अभी चल रहे इन आईपीएल मैचों में अपने शानदार परफोरमेंस के चलते ईशान ने आरसीबी के खिलाफ 9 मैच में 162 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इनका सर्वोत्तम स्कोर 99 है। आज भी ईशान एमआई को तूफानी शुरूआत दे सकते है।

ऑलराउंडर

कीरोन पोलार्ड और वानिंदु हसरंगा को इस मैच में ऑलराउंडर के तौर पर लिया जाना पाइंट्स के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। कीरोन पोलार्ड ने पैट कमिंस के खिलाफ आखरी ओवर में 3 छक्के लगाकर फार्म में वापसी के संकेत दिये। 440 की स्ट्राइक रेट से 5 गेंदों पर नाबाद 22 रन लेने वाले पोलार्ड का आज भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। कोलकाता के खिलाफ 24 गेंदों में 20 रन देकर हसरंगा ने 4 विकेट लिये थे। साथ ही वे बडे शॉट्स लगाने में भी माहिर है।

पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स | IPL2022: पंजाब किंग्स XI का निराशाजनक प्रदर्शन | GT v/s PBKS | राहुल तेवतिया के बेहतरीन छक्के

IPL2022 : पंजाब किंग्स XI का निराशाजनक प्रदर्शन | Who won yesterday's IPL match 2022 ?



IPL2022 | पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स : 

पंजाब किंग्स XI का निराशाजनक प्रदर्शन:संजीव पठानिया बोले- बैटिंग पिच थी, बल्लेबाजी गड़बड़ा गई; राहुल तेवतिया के छक्कों ने कसर पूरी कर दीआईपीएल-15 में शुक्रवार 8 अप्रेल को पंजाब किंग्स-11 और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच हुआ जिसमें पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।


राहुल तेवतिया

राहुल तेवतिया


चण्डीगढ़ सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम के क्रिकेट कोच संजीव पठानिया ने पंजाब किंग्स के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया है। पठानिया के अनुसार पंजाब किंग्स टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन को आगे बरकरार नहीं रख पायी। अच्छा बैटिंग ट्रैक तथा टीम की अच्छी शुरूआत को देखकर पंजाब का स्कोर 230 तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था। परन्तु टीम 189 रन ही बना पायी।



गुजरात की टीम ने मैच अंतिम क्षणों में बेहतर प्रदर्शन किया जिसका फायदा उन्हें मिला। गुजरात की टीम की बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी की शानदार रही। राशिद खान द्वारा लिये गये 3 विकेट काफी अहम रहे।


पठानिया ने बताया कि शुक्रवार को खेले गये मैच में शुभमन गिल और राहुल तेवतिया पूरी फार्म में रहे। पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टन ने भी 64 रन बनाये परन्तु पंजाब की टीम की कमजोर गेंदबाजी का फायदा गुजरात की टीम को मिला। पंजाब की टीम गुजरात के मात्र 4 विकेट हासिल कर पायी।


शिखर धवन के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद PBKS हारा :

शिखर धवन | #iplnewsinhindi



पठानिया के अनुसार पंजाब की टीम के शिखर धवन ने शानदान बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 35 रन बनाये। वहीं जितेश शर्मा ने 23 और राहुल चाहर ने 22 रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा ने शुभमन गिल और ओपनिंग बैट्समेन मैथ्यू वेड का विकेट लिया। परन्तु आगे पंजाब की कमजोर गेंदबाजी के चलते गुजरात की टीम के स्कोर को बढ़ने से नहीं रोका जा सका।


अंतिम ओवर्स ने मैच पलटा :


Ridhi pannu

राहुल तेवतिया की पत्नी ऋद्धि पन्नू भी मैच देखने पहुंची 


गुजरात की टीम के राहुल तेवतिया ने आखिरी दो गेंदो में बेहतरीन दो छक्के लगाये गये। गुजरात टाइटंस के शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मैच उसने 6 विकेट से जीता। गुजरात को आखिरी 12 गेंदो पर 32 रनों की आवश्यकता थी जो कि मैच का टर्निंग पांइट था। पंजाब किंग्स के गेंदबाज कागिसो रबाड़ा द्वारा 19वें ओवर में 13 रन देना पंजाब को भारी पड़ा। 20वें ओवर में राहुल तेवतिया द्वारा लगाये गये छक्कों ने गुजरात को शानदार सफलता दिला दी।

Friday, 8 April 2022

क्या कहा केएल राहुल ने आयुष बदोनी के लिए ?| IPL 2022 | LSG Vs DC: Lucknow Super Giants Captain

LSG Vs DC | क्या कहा केएल राहुल ने आयुष बदोनी के लिए ?

LSG के आयुष बदोनी ने दिल्ली के खिलाफ मैच में 3 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली, छक्का लगाकर टीम को जीता दिया और एक गेम फिनिशर की भूमिका निभाई । आज सभी की जुबां पर आयुष बदोनी का नाम छाया हुआ है। लोग उनकी तुलना धोनी से केर रहे हैं।

ayush badoni




What KL rahul says about Ayush badoni :

लखनऊ जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने दिल्ली के खिलाफ बदोनी की पारी की खूब तारीफ की। राहुल बोले कि बदोनी दबाव में भी बेहतर खेले। वे किसी भी परिस्थिति में शानदार पारी खेलने की काबिलियत रखते है। बदोनी को जब भी मौका मिला है, उन्होंने शानदार पारी खेली और वह हर परिस्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहे।




बदोनी ने कल के मैच में 3 गेंदों पर 10 रन बनाये और नाबाद रहे। बदोनी के आने पर लखनऊ को जीत के लिए 5 गेंदों पर 5 रन जीत के लिए चाहिए थे। पहली गेंद पर गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने रन नहीं बनने दिए लेकिन इसके बाद जो हुआ बो देखने लायक था , बदोनी ने तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाकर लखनऊ को शानदार जीत दिलाई। आयुष ने अपने डेब्यू मैच में भीम गुजरात टाइंटस के खिलाफ 50 रन बनाये l

Ayush Badoni Auction Price | Ayush Badoni Hometown :

बदोनी दिल्ली निवासी हैं। वह पिछले तीन सालों से IPL ट्रायल में शामिल हो रहे थे लेकिन इस बार IPLऑक्शन में लखनऊ जायंट्स ने उन्हें 20 लाख में खरीदा और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर ने उन्हें ये मौका दिया। IPLमें मिले इस मौके का बदोनी पूरा फायदा उठाया और अपने आप को साबित करके दिखाया है l

Thursday, 7 April 2022

LSG vs DC Live Score, IPL 2022 | दिल्ली कैपिटल्स v/s लखनऊ सुपर जायंट्स/ Who will win Todays IPL? | Todays IPL match 2022

दिल्ली कैपिटल्स v/s लखनऊ सुपर जायंट्स/ Who win Todays IPL?


DC Vs LSG / IPLnewsinhindi : 

आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL के 15वें सीजन का 15वां मुकाबला  होगा। यह मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस बार LSG 3 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है तो वहीं DC 2 में से 1 मैच जीत सकी है। डेविड वॉर्नर और एनरिक नॉर्त्या की वापसी से दिल्ली में नया जोश दिखाई पड़ रहा है। 

हैदराबाद के खिलाफ टीम के मुश्किल हालात में 'कमाल लाजवाब राहुल' ने 68 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 170 के आसपास पहुंचा दिया। लखनऊ 12 रनों से मुकाबला जीत गई। आज भी राहुल से कुछ वैसी ही उम्मीद है।

डी कॉक ने चेन्नई के खिलाफ 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। आज भी उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद है। पॉकेट डायनामाइट ऋषभ पंत गुजरात के खिलाफ 148 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाने के बावजूद टीम को मुकाबला नहीं जिता सके थे।





बल्लेबाजों के तौर पर टीम में डेविड वॉर्नर, आयुष बदोनी और पृथ्वी शॉ अच्छे रन बना सकते हैं। हाल ही में SRH की करारी हार पर फैंस ने टीम की मालकिन काव्या मारन से मांग की थी कि उन्हें टीम मैनेजमेंट के शर्मनाक बर्ताव के लिए वॉर्नर को फोन कर माफी मांगनी चाहिए। ऐसे माहौल में IPL के 150 मुकाबले खेलचुके वॉर्नर का आज लखनऊ पर कहर बरपा सकता है। 


आयुष बदोनी की भूमिका भी इस सीजन में लखनऊ के लिए संकटमोचक की रही हैं। 3 मुकाबलों में 148 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे आयुष कुछ कमाल दिखा सकते है। पृथ्वी शॉ अब तक सीजन में कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए l  उम्मीद है शायद आज बो कुछ कमाल कर जाये l 

Ayush Badoni gets compared to AB De Villiers



आज के मुकाबले में ऑलराउंडर्स दीपक हुड्डा और ललित यादव सें कुछ उम्मीदे है l सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई के खिलाफ 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 48 रनों की मैच विनिंग पारी ने आज की  उम्मीद बढ़ा दी है।
#KLRahul | #GautamGambhir | #LSG


गेंदबाजों के रूप में आवेश खान, कुलदीप यादव और एनरिक नॉर्त्या  अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आवेश ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 रन देकर 4 विकेट लेते हुए पुरा मैच ही बदल कर रख दिया था। अपनी पुरानी टीम दिल्ली द्वारा रीटेन न किए जाने का हिसाब वह आज के मैच में चुकता कर सकते हैं।



कुलदीप यादव ने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर्स में केवल 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। आज भी इनकी गेंदों पर लखनऊ के बल्लेबाज परेशानियों में घिर सकते हैं। ऑनरिक नॉर्त्या ने 7.65 की स्ट्राइक रेट से अबतक IPLके 24 मुकाबलों में 34 विकेट चटकाए हैं। रफ्तार के धनी नॉर्त्या आज अपनी गेंदों से हड़कंप मचा सकते हैं।

कप्तान के तौर पर के एल राहुल और उप-कप्तान के रूप में आवेश खान को चुनना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Wednesday, 6 April 2022

Kolkata knight riders vs Mumbai Indians | कमिंस के पावर से जीता KKR/ Who won yesterday ipl? | ipl last match 2022

कमिंस के पावर से जीता KKR / मुंबई की लगातार तीसरी हार


कंगारू स्टार ने सिर्फ 15 गेंद में 56 रन बनाए, मुंबई की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार

KKR v/s MI (दोनों टीमों की प्लेइंग 11) :

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स और बासिल थंपी।

कोलकाता नाइट राइडर्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती और रसिख सलाम।

पैट कमिंस ने सबसे तेज फिफ्टी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्ड को IPL 2022 में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 5 विकेट की धमाकेदार जीत दिलाई । वेंकटेश अय्यर ने भी 50 रन की पारी खेली। इसके साथ ही KKR की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन गई है। मुंबई ने लगातार तीसरी बार हार का मुँह देखा है।

ipl 2022 point table


IPL 2022 के 14 वे मैच में कमिंस ने 14 गेंदों पर ही 50 रन पूरे कर लिए थे और केएल राहुल के चार साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। के एल राहुल ने 2018 IPL में पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर 50 रन बनाये थे l जबकि टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों पर 50 रन बनाये थे l  युवी ने उस पारी में एक ओवर में 6 छक्के जमाए थे।



101 रन पर गिर गए थे 5 विकेट

KKR के 5 विकेट 13.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर गिर गए थे जब KKR 162 रन के टारगेट का पीछा कर रहा था  इसके बाद कमिंस ने ऐसी पारी खेली कि कोलकाता की टीम ने सिर्फ 16 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (52) और तिलक वर्मा (38) की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाए थे। KKR के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 11 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।  टाइमल मिल्स ने रहाणे का विकेट लिया। वहीं, श्रेयस अय्यर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेनियल सैम्स ने आउट किया l 

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 161 रन बनाए l IPL 2022 में पहला मुकाबला खेल रहे सूर्य कुमार यादव ने सिर्फ 36 गेंद में 52 रन बना दिए।

वहीं, उनका साथ तिलक वर्मा ने खूब दिया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंद में 38 रन बनाए। आखिरी ओवरों में पोलार्ड ने तो 5 गेंद का सामना किया और 22 रन जड़ दिए। उनका स्ट्राइक रेट 440.00 का था।

IPL ऑक्शन में 15.25 करोड़ में बिके ईशान किशन कुछ खास नहीं कर पाए। किशन ने 21 गेंद में 14 रन बनाए। उन्हें IPL 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे पैट कमिंस ने आउट किया।

रोहित भी रहे फ्लॉप

कप्तान रोहित शर्मा 12 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट हुए। उमेश ने रोहित को पांचवीं बार आउट किया है।

अपना पहला मैच खेल रहे डेवाल्ड ब्रेविस (बेबी एबी) न 18 गेंद में 29 रन बनाये। उन्होंने अपनी 29 रन की पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े दिए। उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का था।  पांच बार की चैंपियन मुंबई को सीजन में तीसरी हार है। 



RCB V/S RR:आखिरी ओवर में जीती RCB: राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

RCB V/S RR:आखिरी ओवर में जीती RCB: राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया


दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की जोड़ी ने पलटा मैच, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

IPL 2022 के 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हरा दिया है। RCB को 170 रन बनाने थे , जिसे टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट में पूरा केर लिया । शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए  और दिनेश कार्तिक 44 के स्कोर पर नाबाद रहे। RR के लिए चहल और बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जोस बटलर ने 47 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शिमरोन हेटमायर 31 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। RCB की ओर से हसरंगा, विली और हर्षल ने 1-1 विकेट लिया।

दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से बेंगलुरु के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी डेथ ओवर्स में खेलते हुए 14 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए थे। KKR के खिलाफ भी उन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए 7 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए थे। कार्तिक लीग के मौजूदा सीजन की तीनों पारियों में नाबाद रहे हैं।


अर्धशतक से चूके शाहबाज​​​​​​​

शाहबाज अहमद ने कमाल की बैटिंग करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 45 रन बनाये । शाहबाज ने बेंगलुरु की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अहमद को RCB ने मेगा ऑक्शन में 2.40 करोड़ में खरीदा था।

कार्तिक और शाहबाज अहमद टीम के संकटमोचक:

62 पर चार विकेट गंवाने के बाद दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। हालांकि 18वें ओवर की पांचवीं बॉल पर 165 के टीम स्कोर पर शाहबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए। उन्होंने 26 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के से 45 रनों का योगदान दिया।

शाहबाज अहमद बैटिंग



विराट कोहली नहीं दिखा पाए कमाल :

RCB की पारी के 9वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली 5 रन बनाकर रन आउट हुए और अगली ही गेंद पर युजवेंद्र चहल ने अपनी करिश्माई गेंद पर डेविड विली को क्लीन बोल्ड कर दिया। 


विराट कोहली 5 रन बनाकर रन आउट



RCB की दमदार शुरुआत

टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत ने 7 ओवर में 55 रन बनाये । इस पार्टनरशिप को युजवेंद्र चहल ने फाफ को आउट कर तोड़ा। डु प्लेसिस 20 गेंदों पर 29 रन बनाये । उनका कैच लॉन्ग ऑन पर ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा। अगले ही ओवर में रावत (26) नवदीप सैनी की गेंद पर आउट हुए।


 IPL हिस्ट्री में छक्कों का शतक लगाने वाले बटलर इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने:

बटलर ने 41 गेंदों पर अपने IPL करियर की 12वीं फिफ्टी पूरी की। पारी में बटलर ने 6 छक्के लगाए। तूफानी पारी में अपना दूसरा सिक्स लगाने के साथ ही जोस ने IPL में अपने 100 छक्के पूरे किए। IPL हिस्ट्री में छक्कों का शतक लगाने वाले बटलर इंग्लैंड के पहले और ओवरऑल 26वें खिलाड़ी बने।


टॉस हारकर बैटिंग करते हुए RR की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में डेविड विली ने यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 6 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले खेले दोनों मैचों में भी जायसवाल का बल्ला खामोश नजर आया था। SRH के खिलाफ वह 20 और MI के खिलाफ 1 रन बनाकर आउट हुए थे।


Tuesday, 5 April 2022

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा?|Who Will Win Today's IPL Match

आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा?|Who Will Win Today's IPL Match?


आरआर बनाम आरसीबी मैच Prediction- 

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा, आईपीएल 2022, मैच 13

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच/ आरआर और आरसीबी के बीच आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा?, आईपीएल 2022, मैच 13, आरआर बनाम आरसीबी

आरआर बनाम आरसीबी मैच Prediction | Who Will Win Today's IPL Match ? - राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा, आईपीएल 2022, मैच 13. आईपीएल 2022 के अगले संघर्ष में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। आरआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2022 का 13वां मैच 5 अप्रैल (मंगलवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टूर्नामेंट में अब तक 2 मैच खेले हैं। वह 1 मैच हार चुकी है और 1 जीत चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अब तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, आरआर ने बोर्ड पर 193-8 पोस्ट किया। जोस बटलर ने मैच में 68 में से 100 रन बनाकर शानदार शतक जमाया। संजू सैमसन और शिमरोन हेटमायर ने क्रमशः 30 और 35 रन जोड़े।



बाद में, ईशान किशन (54) और तिलक वर्मा (61) ने मुंबई इंडियंस के लिए अर्द्धशतक जमाया। हालांकि, उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए और लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके। अंत में MI 170-8 पर पहुंच गई और 23 रन से मैच हार गई। राजस्थान रॉयल्स की ओर से नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।

Who Will Win Today's IPL Matc


आईपीएल 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रजत पाटीदार को लवनीथ सिसोदिया की जगह लिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। केकेआर ने मैच में पहले बल्लेबाजी की और आरसीबी के शानदार गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सिर्फ 128 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए जबकि बाकी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

आरसीबी के लिए वानिंदु हसरंगा ने 4 विकेट लिए। बाद में आरसीबी ने भी शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए। हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड के 28 और शाहबाज अहमद के 27 ने आरसीबी को अंत में गेम जीतने में सक्षम बनाया। दिनेश कार्तिक ने भी जीत 


Monday, 4 April 2022

IPL RCB Team Full squad 2022- Players Name | आईपीएल आरसीबी टीम पूरी टीम 2022- खिलाड़ियों का नाम | IPL News in HIndi

आईपीएल आरसीबी टीम पूरी टीम 2022- खिलाड़ियों का नाम


आईपीएल 2022 मेगा नीलामी समाप्त हो गई है, यहां उनकी भूमिकाओं के साथ अंतिम 22 खिलाड़ियों की सूची है जो आरसीबी टीम में शामिल होंगे और इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए खेलेंगे।


Virat Kohli (विराट कोहली)

Glenn Maxwell (ग्लेन मैक्सवेल)

Mohammed Siraj (मोहम्मद सिराजी)

Faf du Plessis (फाफ डु प्लेसिस)

Harshal Patel (हर्षल पटेल)

Wanindu Hasaranga (वानिंदु हसरंगा)

Dinesh Karthik (दिनेश कार्तिक)

Josh Hazlewood (जोश हेज़लवुड)

Shahbaz Ahamed (शाहबाज अहमद)

Anuj Rawat (अनुज रावत)

Akash Deep (आकाश दीप)

Mahipal Lomror (महिपाल लोमरोड़)

Finn Allen (फिन एलन)

Sherfane Rutherford (शेरफेन रदरफोर्ड)

Jason Behrendorff (जेसन बेहरेनडॉर्फ)

Suyash Prabhudesai (सुयश प्रभुदेसाई)

Chama Milind (चामा मिलिंदो)

Aneeshwar Gautam (अनीश्वर गौतम)

Karn Sharma (कर्ण शर्मा)

David Willey (डेविड विली)

Siddharth Kaul (सिद्धार्थ कौली)

Rajat patidar (रजत पाटीदार)
















































Saturday, 2 April 2022

कल आईपीएल मैच का परिणाम: Who won yesterday MI vs RR IPL match? | MI vs RR and Gujarat vs Delhi IPL 2022 match


MI vs RR and Gujarat vs Delhi IPL 2022 match कल आईपीएल मैच का परिणाम: कल एमआई बनाम आरआर और गुजरात बनाम दिल्ली आईपीएल 2022 मैच किसने जीता?


कल एमआई बनाम आरआर और गुजरात बनाम दिल्ली आईपीएल 2022 मैच किसने जीता? 






आईपीएल मैच का परिणाम | iplnewsinhindi : दोनों मैचों में टॉस जीतकर पीछा करने वाली टीम ने अपने-अपने मुकाबले गंवाए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन ने कल अपने दूसरे डबल-हेडर फिक्स्चर दिवस को चिह्नित किया। जहां मुंबई इंडियंस ने डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिन के खेल के दौरान राजस्थान रॉयल्स का सामना किया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को बाद में पुणे के एमसीए स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना था। 

पहले मुकाबले के दौरान, इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (68 रन पर 100) द्वारा दूसरे आईपीएल शतक के सौजन्य से, आरआर ने अपने 20 ओवरों में 193-8 का विशाल स्कोर बनाया। शिम्रोन हेटमेयर (14 रन पर 35 रन) ने उनकी खूब तारीफ की, क्योंकि दोनों ने चौथे विकेट के लिए महज 24 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की। बाद में शाम को, शाम के मैच के दौरान, गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद 44/1 के बाद अच्छी शुरुआत की। हालाँकि, विजय शंकर (20 में से 13) को आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ा, और कप्तान हार्दिक पांड्या (27 में से 31) ने नंबर 4 पर एक अनचाही एंकर की भूमिका निभाई, टाइटन्स 10 ओवरों में 66/2 पोस्ट करने का प्रबंधन कर सका। हालाँकि, शुभमन गिल (46 में से 84) ने एक छोर पर कब्जा कर लिया, सुरुचिपूर्ण बल्लेबाज ने जीटी पारी के उत्तरार्ध में कुछ बेहतरीन स्ट्रोक खेले, जिससे उनका स्कोर अपने 20 ओवरों में 171/6 तक पहुंच गया। कल आईपीएल मैच का नतीजा कल एमआई बनाम आरआर आईपीएल मैच किसने जीता? 


जोस के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन्हें क्रिकेट का सुपरमैन बताया जा रहा है।

जोस के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उन्हें क्रिकेट का सुपरमैन बताया जा रहा है।




जवाब में, एमआई, इशान किशन (43 में से 54) द्वारा लगातार दूसरे अर्धशतक और 19 वर्षीय तिलक वर्मा (33 में से 61) की शानदार अर्धशतकीय पारी के सौजन्य से, 94/2 में पोस्टिंग के लक्ष्य की ओर दौड़ पड़े। 10 ओवर। हालांकि, पारी के उत्तरार्ध में आरआर द्वारा कुछ अनुशासित गेंदबाजी का मतलब था कि यह सब किरोन पोलार्ड (24 में से 22) को उबालना पड़ा, जिन्होंने चरण के दौरान क्लस्टर में विकेट गंवाकर बड़ी हिट खेलने के लिए संघर्ष किया। परिणामस्वरूप, अंतिम तीन ओवरों में आवश्यक 50 के समीकरण के साथ, पोलार्ड को एक और दिन इंतजार करना पड़ा क्योंकि आरआर ने 23 रनों से मैच जीत लिया, जिससे चल रहे सत्र में एक बार नहीं बल्कि दो बार कुल बचाव करने वाली एकमात्र टीम बन गई। जोस बटलर को आश्चर्यजनक रूप से 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।


KKR Vs PBSK Highlights: कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब को हराया | #IPLNEWSINHINDI

केकेआर बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2022


केकेआर (KKR) ने शुक्रवार को पीबीकेएस (PBKS) को छह विकेट से हराया और अब चार अंकों के साथ आईपीएल तालिका में शीर्ष पर है

आईपीएल 2022: केकेआर ने उमेश यादव और आंद्रे रसेल को पर्पल और ऑरेंज कैप

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के मैच 8 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से हराकर शीर्ष क्रम के शुरुआती पतन से उबर लिया। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आंद्रे रसेल ने सिर्फ 31 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली, क्योंकि केकेआर ने 33 गेंद शेष रहते लाइन पार कर ली। इससे पहले, उमेश यादव ने 23 रन देकर चार विकेट लिए, क्योंकि केकेआर ने पीबीकेएस को 137 के कुल स्कोर पर आउट करने में कामयाबी हासिल की। ​​भानुका राजपक्षे ने पीबीकेएस के लिए 9 गेंदों में 31 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कगिसो रबाडा ने भी क्रम में एक आसान कैमियो खेला। .






केकेआर ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अब तीन मैचों में चार अंक हासिल कर लिए हैं। इस बीच, 27 मार्च को अपने पहले गेम में आरसीबी को हराया कल पीबीकेएस को सीजन की अपनी पहली हार मिली ।
केकेआर तालिका में शीर्ष पर है, उसके बाद दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे में दिल्ली कैपिटल और चौथे स्थान पर गुजरात टाइटंस है। पांचवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स, छठे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सातवें स्थान पर पीबीकेएस है। इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (8वें), मुंबई इंडियंस (9वें), और सनराइजर्स हैदराबाद (10वें) नीचे की तीन टीमें हैं, जो इस सीजन में अब तक एक भी मैच जीतने में नाकाम रही हैं।



ऑरेंज कैप रेस

सिर्फ 31 गेंदों में 70 रन की अपनी पारी के बाद, आंद्रे रसेल ने तीन मैचों में 95 रन के साथ आईपीएल ऑरेंज कैप का नेतृत्व किया। फाफ डु प्लेसिस 93 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, इसके बाद तीसरे स्थान पर ईशान किशन (81) हैं। सीएसके के रॉबिन उथप्पा 78 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि पीबीकेएस की भानुका राजपक्षे (74 रन) पांचवें स्थान पर हैं।

पर्पल कैप रेस

उमेश यादव ने पीबीकेएस के खिलाफ चार विकेट लिए और आठ आउट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शीर्ष पर हैं। उनके नाम केकेआर टीम के साथी टिम साउदी पांच विकेट लेकर सूची में दूसरे स्थान पर हैं। आरसीबी के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के भी पांच विकेट हैं और वह तीसरे स्थान पर काबिज हैं। ड्वेन ब्रावो (चौथे) और आकाश दीप (पांचवें) ने चार-चार स्कैलप के साथ शीर्ष पांच को पूरा किया।

Friday, 1 April 2022

सीएसके ने अपने पहले दो मैच गंवाए / IPL2022live/ सीएसके v/s केकेआर

CSK vs LSG मैच

सीएसके ने पहली बार आईपीएल सीजन के अपने पहले दो मैच गंवाए हैंl  सीएसके केकेआर से सीजन का ओपनर हार गया और फिर गुरुवार को एलएसजी से हार गया

सीएसके (CSK) पिछले साल के चैंपियन हैं; 2020 में, वे अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थे, चेन्नई सुपर किंग्स गत चैंपियन हैं, लेकिन अब वे आईपीएल 2022 में अपने दोनों मैच हार गए हैं। वे शनिवार को सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए और फिर गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 210 रन का बचाव करने में विफल रहे। यह पहली बार है जब सीएसके ने आईपीएल सीजन में अपने पहले दो मैच गंवाए हैं।

एक तरफ जहां मैच में सभी गेंदबाजों की धुनाई हुई, वहीं लखनऊ के रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए और 2 विकेट भी झटके।

लखनऊ के रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए और 2 विकेट भी झटके।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम है। 2022 के आईपीएल से दो दिन पहले, एमएस धोनी ने सीएसके कप्तान के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की क्योंकि उन्होंने रवींद्र जडेजा को बागडोर सौंपी थी। केकेआर के खिलाफ, जबकि सीएसके की बाकी बल्लेबाजी लाइन-अप फंस गई, एमएस धोनी ने तेज अर्धशतक के साथ अपनी क्लास दिखाई।

आईपीएल 2022: iplnewsinhindi 

गुरुवार को, एमएस धोनी ने अवेश खान की गेंद पर छक्का लगाया और 7000 टी 20 रन बनाने वाले छठे भारतीय बन गए।

लेकिन एमएस धोनी की सभी प्रतिभा सीएसके को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में अपना पहला अंक दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। मेगा-नीलामी से पहले, सीएसके ने रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को रिटेन किया था। शार्दुल ठाकुर, फाफ डु प्लेसिस और जोश हेजलवुड को वापस नहीं खरीदा गया।

गंभीर और धोनी  मैच के बाद दोनों खिलाड़ी आपस में बात करते देखे गए।



दीपक चाहर की चोट ने सीएसके की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि ऑलराउंडर फिर से खेलने के लिए कब फिट होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित रूप से खराब शुरुआत से सीजन में वापसी कर सकती है। लेकिन प्रशंसकों को निस्संदेह 2020 में डरावनी दौड़ की याद दिला दी जाएगी जब वे अपने 14 मैचों में से केवल 6 जीतने के प्रबंधन के बाद अंक तालिका में 7 वें स्थान पर रहे।

तेवतिया ने दिखाया कमाल | पंजाब किंग्स और गुजरात | #IPLlive | Two Consecutive sixes on in last balls

तेवतिया ने दिखाया कमाल :PBKS के खिलाफ मैच में आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर गुजरात को दिलाई जीत शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब कि...