दिल्ली कैपिटल्स v/s लखनऊ सुपर जायंट्स/ Who win Todays IPL?
DC Vs LSG / IPLnewsinhindi :
आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL के 15वें सीजन का 15वां मुकाबला होगा। यह मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस बार LSG 3 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है तो वहीं DC 2 में से 1 मैच जीत सकी है। डेविड वॉर्नर और एनरिक नॉर्त्या की वापसी से दिल्ली में नया जोश दिखाई पड़ रहा है।
हैदराबाद के खिलाफ टीम के मुश्किल हालात में 'कमाल लाजवाब राहुल' ने 68 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 170 के आसपास पहुंचा दिया। लखनऊ 12 रनों से मुकाबला जीत गई। आज भी राहुल से कुछ वैसी ही उम्मीद है।
डी कॉक ने चेन्नई के खिलाफ 61 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। आज भी उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद है। पॉकेट डायनामाइट ऋषभ पंत गुजरात के खिलाफ 148 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाने के बावजूद टीम को मुकाबला नहीं जिता सके थे।
बल्लेबाजों के तौर पर टीम में डेविड वॉर्नर, आयुष बदोनी और पृथ्वी शॉ अच्छे रन बना सकते हैं। हाल ही में SRH की करारी हार पर फैंस ने टीम की मालकिन काव्या मारन से मांग की थी कि उन्हें टीम मैनेजमेंट के शर्मनाक बर्ताव के लिए वॉर्नर को फोन कर माफी मांगनी चाहिए। ऐसे माहौल में IPL के 150 मुकाबले खेलचुके वॉर्नर का आज लखनऊ पर कहर बरपा सकता है।
आयुष बदोनी की भूमिका भी इस सीजन में लखनऊ के लिए संकटमोचक की रही हैं। 3 मुकाबलों में 148 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे आयुष कुछ कमाल दिखा सकते है। पृथ्वी शॉ अब तक सीजन में कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए l उम्मीद है शायद आज बो कुछ कमाल कर जाये l
आज के मुकाबले में ऑलराउंडर्स दीपक हुड्डा और ललित यादव सें कुछ उम्मीदे है l सीजन के ओपनिंग मैच में मुंबई के खिलाफ 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से खेली गई नाबाद 48 रनों की मैच विनिंग पारी ने आज की उम्मीद बढ़ा दी है।
गेंदबाजों के रूप में आवेश खान, कुलदीप यादव और एनरिक नॉर्त्या अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं। आवेश ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 रन देकर 4 विकेट लेते हुए पुरा मैच ही बदल कर रख दिया था। अपनी पुरानी टीम दिल्ली द्वारा रीटेन न किए जाने का हिसाब वह आज के मैच में चुकता कर सकते हैं।
कुलदीप यादव ने मुंबई के खिलाफ 4 ओवर्स में केवल 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। आज भी इनकी गेंदों पर लखनऊ के बल्लेबाज परेशानियों में घिर सकते हैं। ऑनरिक नॉर्त्या ने 7.65 की स्ट्राइक रेट से अबतक IPLके 24 मुकाबलों में 34 विकेट चटकाए हैं। रफ्तार के धनी नॉर्त्या आज अपनी गेंदों से हड़कंप मचा सकते हैं।
कप्तान के तौर पर के एल राहुल और उप-कप्तान के रूप में आवेश खान को चुनना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।



No comments:
Post a Comment