तेवतिया ने दिखाया कमाल :PBKS के खिलाफ मैच में आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर गुजरात को दिलाई जीत
शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात के बीच हुआ मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। पंजाब के खिलाफ गुजरात को अंतिम दो गेंदों पर 12 रन दिलाकर गुजरात टीम के राहुल तेवतिया इस मैच के हीरो बन गये। उनकी इस शानदार पारी में उनका कोच विजय यादव का बड़ा हाथ है।
तेवतिया के कोच विजय यादव ने कहा कि आईपीएल शुरू होने पहले उनके बैक लिफ्ट में थोड़ा परिवर्तन कराते हुए उनके बैक लिफ्ट को ऊंचा कराया गया ताकि उनके शॉट अच्छे लग सके। 2020 में भी उनका बैक लिफ्ट ऊंचा होना उनकी सफलता का राज था। 2021 में तेवतिया बैक लिफ्ट को कम करके शॉट लगा रहे थे जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। यादव ने बताया कि उन्होंने उनके बैटलिफ्ट पर काम करने के साथ ही उनकी खुले मैदान में करवायी ताकि खुलकर शॉट लेने की प्रैक्टिस हो सके जिसका अच्छा परिणाम रहा हो कि आईपीएल के इस सीजन में नजर आ रहा है। अब तक हुए तीन मुकाबलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
विजय यादव कहते है कि धोनी के जाने के बाद से टीम इंडिया में फिनिशर की जगह खाली है। तेवतिया ने अपने मैचो में जैसा प्रदर्शन किया है उससे लगता है कि टीम इंडिया के पास उनके जैसा फिनिशर नहीं है
पंजाब किंग्स के साथ हुए मैच में आखिरी 2 बॉल्स पर उन्होंने 12 रन बनाकर टीम की जीत दर्ज करवायी। लखनऊ जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने टीम के लिए फिनिशर का काम किया और 4 आवर्स में 40 रन बनाकर टीम को सफलता दिलायी। दिल्ली कैपिट्स के साथ हुए मैच में भी उन्होंने 8 गेंदो पर 14 रन बनाये।
तेवतिया ने 2014 में पहला आईपीएल मैच खेला था। परन्तु वह 2020 में चर्चा में जाये जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 बॉल्स पर छक्के जड़े। इस मुकाबले में उन्होंने 31 गेदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलवायी।


No comments:
Post a Comment