Who will win today? / RCB v/s MI | मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच
आईपीएल मैचों की श्रृंखला में आज सायं 7.30 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच खेला जायेगा। आरसीबी अब तक हुए 3 मैचौं में से 2 मैच जीत चुकी है। मुम्बई इंडियंस को लगातार तीन हार का सामना करने के बाद पहली जीत का इंतजार है। आज होने वाले इस शानदार मैंच की शुरूआत से पहले आइए जानते है कि किन खिलाडियों को आज की टीम्स में शामिल किया जा सकता है।
बल्लेबाज
ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डू प्लेसिस, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को बैट्समैन के तौर पर टीम का हिस्सा बनाया जाना काफी अच्छा साबित हो सकता है। ग्लेन मैक्सवेल ने मुम्बई के खिलाफ 151 की स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 349 रन बनाए है, जिनमें 33 चौके और 17 छक्के शामिल है। पिछले सीजन में फाफ 5 रनों से ऑरेंज कैप हासिल करने से रह गये थे। इस सीजन के शुरू में भी फाफ ने 57 गेंदो पर 88 रनों की शानदार पारी खेली है जिसमें 3 चौके व 7 छक्के शामिल है।
इस सीजन में उभरते हुए खिलाडी के तौर पर देखे जाने वाले तिलक वर्मा ने कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ जिस रफ्तार से रन बनाये है, उससे लगता है कि आज के मैच में भी उनकी परफोरमेंस शानदार रहेगी। सूर्यकुमार यादव ने भी केकेआर के खिलाफ 144 की स्ट्राइक रेट से 36 गेदों पर 52 रन की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी जताई है। अपनी मुम्बई की टीम को पहली जीत दिलाने में वे भी कोई कोर-कसर नहीं छोडेंगे।
गेंदबाज
मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह को आज फैंटेसी-11 की टीम में बतौर गेंदबाज लिया जाना बेहतर हो सकता है। जसप्रीत बुमराह ने 17 मैचो में आरसीबी के खिलाफ 24 विकेट लिये। आज भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पर्पल हर्षल के नाम से मशहूर हर्षल पटेल ने पिछले साल 32 विकेट लिये थे। इस सीजन में भी उनकी गेंदबाजी अच्छी रहीं हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर्स में 11 रन देकर 2 विकेट लिये थे। मुम्बई के खिलाफ पटेल ने 10 मुकाबलों में 18 विकेट लिये। मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय से शानदार फार्म में है। आज भी वे आरसीबी के लिए फायदेमंद हो सकते है।
विकेटकीपर
आज के मुकाबले में अधिक से अधिक फैंटेसी पाइन्ट्स जीतने के लिए बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक व ईशान किशन टीम में लिया जा सकता है।
दिनेश कार्तिक बैंगलुरू को दो कठिन मैच जिताकर फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी बने हुए है। राजस्थान की शानदान बॉलिंग लाइनअप के बावजूद ये 23 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे बैंगलुरू 170 का लक्ष्य चेज कर सकी। आज भी दर्शकों को उनसे काफी उम्मीद रहेगी।
अब बात करें ईशान किशन की तो, अभी चल रहे इन आईपीएल मैचों में अपने शानदार परफोरमेंस के चलते ईशान ने आरसीबी के खिलाफ 9 मैच में 162 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इनका सर्वोत्तम स्कोर 99 है। आज भी ईशान एमआई को तूफानी शुरूआत दे सकते है।
ऑलराउंडर
कीरोन पोलार्ड और वानिंदु हसरंगा को इस मैच में ऑलराउंडर के तौर पर लिया जाना पाइंट्स के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। कीरोन पोलार्ड ने पैट कमिंस के खिलाफ आखरी ओवर में 3 छक्के लगाकर फार्म में वापसी के संकेत दिये। 440 की स्ट्राइक रेट से 5 गेंदों पर नाबाद 22 रन लेने वाले पोलार्ड का आज भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। कोलकाता के खिलाफ 24 गेंदों में 20 रन देकर हसरंगा ने 4 विकेट लिये थे। साथ ही वे बडे शॉट्स लगाने में भी माहिर है।
No comments:
Post a Comment