Wednesday, 6 April 2022

RCB V/S RR:आखिरी ओवर में जीती RCB: राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

RCB V/S RR:आखिरी ओवर में जीती RCB: राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया


दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद की जोड़ी ने पलटा मैच, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया

IPL 2022 के 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हरा दिया है। RCB को 170 रन बनाने थे , जिसे टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट में पूरा केर लिया । शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए  और दिनेश कार्तिक 44 के स्कोर पर नाबाद रहे। RR के लिए चहल और बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जोस बटलर ने 47 गेंदों पर 70 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शिमरोन हेटमायर 31 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। RCB की ओर से हसरंगा, विली और हर्षल ने 1-1 विकेट लिया।

दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से बेंगलुरु के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी डेथ ओवर्स में खेलते हुए 14 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए थे। KKR के खिलाफ भी उन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए 7 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए थे। कार्तिक लीग के मौजूदा सीजन की तीनों पारियों में नाबाद रहे हैं।


अर्धशतक से चूके शाहबाज​​​​​​​

शाहबाज अहमद ने कमाल की बैटिंग करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 45 रन बनाये । शाहबाज ने बेंगलुरु की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अहमद को RCB ने मेगा ऑक्शन में 2.40 करोड़ में खरीदा था।

कार्तिक और शाहबाज अहमद टीम के संकटमोचक:

62 पर चार विकेट गंवाने के बाद दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद दोनों ने छठे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। हालांकि 18वें ओवर की पांचवीं बॉल पर 165 के टीम स्कोर पर शाहबाज ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए। उन्होंने 26 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के से 45 रनों का योगदान दिया।

शाहबाज अहमद बैटिंग



विराट कोहली नहीं दिखा पाए कमाल :

RCB की पारी के 9वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट चटकाए। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली 5 रन बनाकर रन आउट हुए और अगली ही गेंद पर युजवेंद्र चहल ने अपनी करिश्माई गेंद पर डेविड विली को क्लीन बोल्ड कर दिया। 


विराट कोहली 5 रन बनाकर रन आउट



RCB की दमदार शुरुआत

टारगेट का पीछा करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत ने 7 ओवर में 55 रन बनाये । इस पार्टनरशिप को युजवेंद्र चहल ने फाफ को आउट कर तोड़ा। डु प्लेसिस 20 गेंदों पर 29 रन बनाये । उनका कैच लॉन्ग ऑन पर ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा। अगले ही ओवर में रावत (26) नवदीप सैनी की गेंद पर आउट हुए।


 IPL हिस्ट्री में छक्कों का शतक लगाने वाले बटलर इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने:

बटलर ने 41 गेंदों पर अपने IPL करियर की 12वीं फिफ्टी पूरी की। पारी में बटलर ने 6 छक्के लगाए। तूफानी पारी में अपना दूसरा सिक्स लगाने के साथ ही जोस ने IPL में अपने 100 छक्के पूरे किए। IPL हिस्ट्री में छक्कों का शतक लगाने वाले बटलर इंग्लैंड के पहले और ओवरऑल 26वें खिलाड़ी बने।


टॉस हारकर बैटिंग करते हुए RR की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में डेविड विली ने यशस्वी जायसवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 6 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले खेले दोनों मैचों में भी जायसवाल का बल्ला खामोश नजर आया था। SRH के खिलाफ वह 20 और MI के खिलाफ 1 रन बनाकर आउट हुए थे।


No comments:

Post a Comment

तेवतिया ने दिखाया कमाल | पंजाब किंग्स और गुजरात | #IPLlive | Two Consecutive sixes on in last balls

तेवतिया ने दिखाया कमाल :PBKS के खिलाफ मैच में आखिरी दो गेंदों पर छक्के लगाकर गुजरात को दिलाई जीत शुक्रवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब कि...